22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट के बडगड बाजार में 13 वर्षीय मासूम आयुष केशरवानी की बेरहमी से हत्या के विरोध में आज त्योंथर के चिल्ला बाजार में एक विशाल कैंडल मार्च निकाला गया। नगर के युवाओं और व्यापारियों ने नम आंखों से आयुष को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आक्रोशित जनता की फांसी की मांग
इस दुखद घटना से आक्रोशित लोगों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार से न्याय की गुहार लगाई। आयुष की हत्या से नगर के लोगों में गहरा आक्रोश है, और बड़ी संख्या में लोग इस कैंडल मार्च में शामिल हुए।
आयुष का ननिहाल था त्योंथर में
मृतक आयुष का त्योंथर के चिल्ला बाजार में ननिहाल था, और इस हृदयविदारक घटना से नगर में शोक का माहौल है।
इस घटना ने समाज को हिला कर रख दिया है और न्याय की मांग के साथ सभी ने एकजुट होकर मासूम आयुष को श्रद्धांजलि दी।

Continue With Google
Comments (0)