Wed, 5 Aug 2026
ताज़ा खबर
सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय
10:42 PM
Logo

मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन

अधिवक्ता संघ द्वारा सौपा 16 सूत्रीय ज्ञापन

मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन

त्योथर के विकास को लेकर अधिवक्ता संघ त्योथर ने एक 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। पूर्व अध्यक्ष ब्रम्ह नारायण शर्मा के नेतृत्व में यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व त्योथर पीएस त्रिपाठी की अनुपस्थिति में तहसीलदार राजेन्द्र शुक्ल को सौंपा गया। त्योथर तहसील, जो उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती है और प्रयागराज एवं चित्रकूट जिलों को जोड़ती है, का ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्व है। त्योथर तहसील खनिज सम्पदाओं एवं भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और मध्यप्रदेश का प्रवेश द्वार भी है। यह क्षेत्र रीवा से लगभग 100 किमी दूर स्थित है और विकास की राह देख रहा है।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें:

त्योथर में अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की त्वरित पदस्थापना। त्योथर एवं जवा तहसीलों को मिलाकर त्योथर को जिला बनाना। औद्योगिक क्षेत्र घूमा घटेहा घुसरूम में उद्योगों की स्थापना को प्रोत्साहित करना। व्यवहार न्यायालय तथा एडीजे न्यायालय के भवनों का मल्टीस्टोरी निर्माण। सीएम राइज स्कूल के मैदान में स्टेडियम का निर्माण और खिलाड़ियों को सुविधाएं। जवा तहसील में न्यायिक मजिस्ट्रेट की स्थापना। सिविल अस्पताल के अधूरे निर्माण को पूर्ण करना और महिला चिकित्सक की नियुक्ति। रीवा से प्रयागराज वाया त्योथर होते हुए रेल मार्ग का निर्माण। सतना से हरदुआ चिल्ला चाकघाट नेशनल हाईवे मार्ग की स्वीकृति। रायपुर सोनौरी डभौरा को तहसील का दर्जा प्रदान करना। नेशनल हाईवे 30 सोहागी टोल से त्योथर मार्ग का निर्माण। लड़कियों की शिक्षा के लिए कन्या महाविद्यालय की स्थापना। उप जेल त्योथर की महिला बैरक को चालू करना। त्योथर पुलिस चौकी एवं गढ़ी रायपुर सोनौली को थाना का दर्जा। बघेडी चौराहा मंत्री चौराहा चाकघाट राजमार्ग पर ओवर ब्रिज का निर्माण। चौरा चाट का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की गति। ज्ञापन सौंपने के दौरान अरुणेंद्र तिवारी, कृष्ण जी तिवारी, सुशील चंद्र शुक्ला "बच्चा", रियाजउद्दीन खां, रवि पाठक, क्षितिज मिश्रा, श्याम विहारी तिवारी, विद्यासागर शुक्ला, रमेश द्विवेदी रिसदा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन
Reactions
Comments (0)
× Full-size image
Ad

Sponsored