मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के कुशल निर्देशन में आयोजित 'ग्रामोदय से अभ्युदय' कार्यक्रम ने शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजापुर में एक नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था सूरज विकास समिति सेंगरवार चाकघाट द्वारा वृहद स्तर पर किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और स्वामी विवेकानन्द जी के चरणों में पुष्प अर्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात स्वामी विवेकानन्द जी के आदर्शों पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
मुख्य आकर्षण:
नशा मुक्ति के लिए शपथ ग्रहण कार्यक्रम जैविक खेती पर ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा द्वारा विशेष जानकारी कार्यक्रम संचालन का दायित्व सूरज विकास समिति सेंगरवार के शिवा कांत पांडे ने संभाला। इस आयोजन में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य राम सनेही दीपांकर, ग्राम पंचायत सचिव इंद्रबली तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पार्वती मिश्रा समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में ग्राम विकास समिति राजापुर के सचिव संतोष कुमार मांझी और परामर्शदाता राजेश ने सामाजिक समरसता और शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में पंकज तिवारी दाढ़कला, वीरेंद्र मांझी, राम कुमार मांझी, रमाकांत तिवारी, मधुकर मिश्रा तथा भारी संख्या में ग्रामीण जन भी शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी नागरिकों का अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत कर किया गया।
Continue With Google
Comments (0)