शिक्षा ही सशक्त भविष्य की आधारशिला है, विद्यार्थियों संग गणतंत्र दिवस का आत्मीय क्षण..
आज 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर त्यौंथर विधानसभा क्षेत्र के शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, त्यौंथर के प्रांगण में विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किए। बच्चों के साथ बैठकर भोजन करना, उनके सपनों, जिज्ञासाओं और उत्साह को महसूस करना, अत्यंत प्रेरणादायी और भावनात्मक क्षण ।
मान. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी ने कुशल दिशा निर्देश में त्यौंथर विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था निरंतर सुदृढ़ हो रही है, जो हमारे विद्यार्थियों को प्रगति और उन्नयन के नए पंख दे रही है। मेरा दृढ़ संकल्प है कि मेरे क्षेत्र का प्रत्येक बच्चा शिक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनकर जीवन की ऊंचाइयों को स्पर्श करे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए।और पंगत में बैठ कर विधायक के साथ स्कूल के बच्चे और त्यौंथर SDM पी यस त्रिपाठी, जनपद सीईओ त्यौंथर प्रवीण बसों सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण भी पंगत में बैठ कर भोजन किए
Continue With Google