गोंदकला शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोंदकला में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के अध्यापकों के नेतृत्व में बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी से हुई। इस दौरान 'भारत माता की जय', 'इंकलाब जिंदाबाद' और 'वीर सपूतों के जयकारे' गूंज उठे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य और प्रबंधक डॉ. आर. पी. तिवारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत त्योंथर के सदस्य एवं श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष वेदप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मंत्री प्राणेश ओझा, भाजपा मण्डल गढ़ी के अध्यक्ष समीर सिंह और उपाध्यक्ष अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राष्ट्रीय पर्व के इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। कक्षा 12 के छात्र आदेश पाण्डेय ने अपने जोशीले भाषण से सभी को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। उपस्थित अभिभावकों में जेपी द्विवेदी और भगवत प्रसाद द्विवेदी ने भी राष्ट्रीय गीत गाकर लोगों का मन मोह लिया।
भाजपा जिला मंत्री प्राणेश ओझा ने अपने वक्तव्य में विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश की परिकल्पना में समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए नशामुक्त स्वच्छता पर जोर दिया।
मुख्य अतिथि वेदप्रकाश तिवारी ने अपनी बघेली बोली में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने तिरंगे को नमन करते हुए समाज को नशे से दूर रहने और स्वच्छता अपनाने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सहायक अध्यापक भोला प्रसाद पाण्डेय, ज्ञानेंद्र पाण्डेय, तहसील त्योंथर कार्यालय के अनिल तिवारी, रामबाबू शुक्ला, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विद्यालय प्राचार्य डॉ. आर. पी. तिवारी ने अतिथियों को भगवान राम की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक दिनेश विश्वकर्मा ने किया।
समापन: समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी अतिथियों ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया और गोंदकला शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति की सराहना की।
Continue With Google
Comments (0)