भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' की गरिमामयी उपस्थिति में 'आनंद उत्सव' का भव्य समापन; मुख्यमंत्री के विजन की सराहना
म.प्र. शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा आनंद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पंचायतों में परंपरागत खेलों और सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से आयोजित 'आनंद उत्सव' का विकासखंड स्तरीय समापन आज शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी विद्यालय, सहिजवार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' उपस्थित रहे।
क्लस्टर स्तर पर 16 से 27 जनवरी तक चले सफल आयोजनों के बाद, विकासखंड स्तर पर 28 जनवरी को विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं और 29 जनवरी 2026 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस उत्सव में बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे ग्रामीण परिवेश आनंद के रंगों से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और इस अनूठी पहल के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री का यह विजन सराहनीय है कि वे भौतिक विकास के साथ-साथ प्रदेशवासियों के मानसिक और आत्मिक आनंद की भी चिंता कर रहे हैं। आनंद विभाग के माध्यम से पारंपरिक खेलों और लोक संस्कृति को मंच प्रदान करना ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने और सामाजिक समरसता बढ़ाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।" विधायक ने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों और मिट्टी के खेलों से जुड़ती है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विभाग के अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी। इस अवसर परजनपद अध्यक्ष मीनू आदिवासी, उपाध्यक्ष अंजना सिंह,विद्या सागर शुक्ला, घनश्याम यादव,संवेद शर्मा राजकुमार मिश्रा जनपद सीईओ प्रवीण बसोर बीईओ नागेश्वर मिश्रा,अरविंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग सम्मलित हुए।
Continue With Google
Comments (0)