गणतंत्रता दिवस और ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान का सेक्टर स्तरीय कार्यक्रम संपन्न
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जन अभियान परिषद रीवा के निर्देशन में सूरज विकास समिति सेंगरवार चाकघाट द्वारा सूरज पब्लिक स्कूल सेंगरवार चाकघाट में वृहद स्तर पर ग्रामोदय से अभ्योदय अभियान कार्यक्रम किया गया । जन अभियान परिषद रीवा के संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक जी जिला समन्वयक जागेश्वर ताम्रकार जी ब्लॉक समन्वयक अनीता मिश्रा के मार्गदर्शन में विद्यालय में कार्यक्रम किया गया सबसे पहले ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ उसके बाद मां सरस्वती जी, भारत माता जी और विवेकानंद जी का दीप प्रज्वलन,पूजन कर के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रेरणा दायक कार्यक्रम गीत, नृत्य, नाटक, इत्यादि किए गए, कार्यक्रम में विभिन्न तरह के खेल लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, रस्सी कूद, रंगोली, कबड्डी, खोखो, इत्यादि खेल में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का भी अंगवस्त्र, साल, डिनर सेट इत्यादि से स्वागत किया गया कार्यक्रम में छात्रों को उनके आगे के रोजगार और पढ़ाई पर विस्तृत चर्चा हुई, तथा बच्चों को बैग फाइल, पेन देकर जीवन में आगे बढ़ने की शुभकामना दी गई मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र गौतम जी युवा समाजसेवी पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा, कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम शुक्ल सचिव अधिवक्ता संघ त्यौंथर, विशिष्ट अतिथि जगत नारायण द्विवेदी जी युवा समाज सेवी, योगेश तिवारी भूतपूर्व सैनिक और युवा समाजसेवी, देवेंद्र तिवारी समाज सेवी न्यूट्रिशियन, पत्रकार गण क्रमशः कमलेश्वर सिंह,राजन शुक्ला,चंद्र किरण मिश्रा, अनिकेत मिश्रा, इशू केसरवानी, हिमांशु शुक्ला युवा समाजसेवी, गुलाब सिंह गौ सेवक,त्रिवेणीधर द्विवेदी शिक्षक समाज सेवी, लवकुश केशरवानी युवा समाजसेवी, कार्यक्रम का कुशल संचालन सूरज विकास समिति सेंगरवार की अध्यक्ष अल्का द्विवेदी सचिव शिवाकांत पाण्डेय और शिक्षक विनय तिवारी द्वारा किया गया कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समिति चाकघाट तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सतपुरा की अध्यक्ष शिवानी साकेत , देऊपा, राजापुर, बरेठी कला, गोपालपुरवा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में परामर्शदाता राजेश का विशेष योगदान रहा, कार्यक्रम में शिक्षिका इंदु तिवारी, स्वाती केसरवानी, तान्या सिंह, नीलम मिश्रा,नीतू तिवारी, प्रतिमा मांझी तान्या केशरवानी, शिप्रा द्विवेदी,पूजा साकेत शिक्षक मुकेश शुक्ल, शिव मूर्ति, दीप सिंह राठौर, कपिल शुक्ला, प्रदीप, बीएसडब्ल्यू एमएसडब्ल्यू के कई छात्र, छात्राएं तथा भारी संख्या में ग्रामीणवाशी और बच्चे उपस्थित रहे
Continue With Google
Comments (0)