Sat, May 2, 2026
ताज़ा खबर
🚨 थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार 🚨 नेपानगर के सीवल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल 🚨 नेपानगर सीवल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल 🚨 चिंताहरण मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा 🚨 थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार 🚨 नेपानगर के सीवल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल 🚨 नेपानगर सीवल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल 🚨 चिंताहरण मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा 🚨 थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार 🚨 नेपानगर के सीवल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल 🚨 नेपानगर सीवल मार्ग पर भीषण सड़क हादसा तीन लोग घायल 🚨 चिंताहरण मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा

जनता की समस्याओं को सुनने पहुंचे त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज'

एसएसआर के बाद फिर शुरू हुई विधायक की जनसुनवाई , विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने विश्राम गृह त्योंथर में जनता की समस्याओं को सुना।

Share: Twitter
जनता की समस्याओं को सुनने पहुंचे त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज'

त्योंथर: विश्राम गृह में आयोजित जनसुनवाई में विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि हाल ही में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान के चलते विधायक और प्रशासनिक अधिकारी इस महत्वपूर्ण संवैधानिक कार्य में व्यस्त थे, जिसके कारण नियमित जनसुनवाई अस्थायी रूप से स्थगित थी।

अभियान के पूर्ण होते ही विधायक ने पुनः जनता के बीच पहुँचकर उनकी समस्याओं के समाधान का सिलसिला शुरू कर दिया है। इस दौरान उन्होंने राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, पेय जल, प्रधानमंत्री आवास समेत स्थानीय सड़कों की समस्याओं को सुनकर समाधान के निर्देश दिए और कई समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया।

महत्वपूर्ण संवैधानिक जिम्मेदारी

विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज' ने कहा कि पिछले कुछ समय से हमारी नियमित मुलाकात में जो अंतराल आया, वह मतदाता सूची के शुद्धिकरण की वजह से था। लोकतंत्र में एक भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे और कोई त्रुटि न रहे, यह सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व था। इसी प्रक्रियात्मक व्यस्तता के कारण प्रशासन और मैं स्वयं इस कार्य में जुटे थे ताकि भविष्य में आपके मताधिकार के प्रयोग में कोई बाधा न आए।

जनता की प्राथमिकता

उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीति केवल चुनाव लड़ने के लिए नहीं, बल्कि जनता के हक की लड़ाई लड़ने के लिए है। 'वोटर लिस्ट' का काम हो या 'विकाश की लिस्ट' का, आपकी हर मांग मेरी प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जो भी आवेदन आज प्राप्त हुए हैं, उन पर त्वरित कार्रवाई की जाए।

सुशासन और अंत्योदय के प्रति संकल्पित

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हमारी सरकार 'अंत्योदय' और सुशासन के प्रति संकल्पित है। उनका स्पष्ट निर्देश है कि जनता को अपनी जायज समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। आज की यह जनसुनवाई मुख्यमंत्री के उसी विजन का हिस्सा है।

इस बैठक में एसडीएम त्योंथर पी एस त्रिपाठी, जनपद सीईओ प्रवीण बसोर, तहसीलदार राजेंद्र शुक्ल, एमपीईबी डीई आशीष बेन, एई उमाशंकर द्विवेदी, नगर सीएमओ अजय पांडेय समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

जनता की समस्याओं को सुनने पहुंचे त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी 'राज'
Share: Twitter
Reactions
Comments (0)
× Full-size image