त्योंथर जनपद की ग्राम पंचायत अमिलिया में मनरेगा योजना का बड़ा घोटाला उजागर रीवा जिले के त्योंथर जनपद पंचायत के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिलिया में मनरेगा योजना के तहत भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि यहां सरपंच, सचिव और रोजगार सहायक की तिकड़ी ने सरकारी धन की बंदरबांट की है।
मामला तब प्रकाश में आया जब आरोप लगा कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र के नाम पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर योजना के तहत राशि निकाल ली गई। इस मामले की शिकायत कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और लोकायुक्त कार्यालय तक की गई थी।
जांच में पुष्टि, फिर भी कार्रवाई का अभाव
जनपद पंचायत के सीईओ ने जांच में पाया कि शिकायत सही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मनरेगा योजना के तहत नाबालिग छात्र के नाम पर मजदूरी के कागजात बनाकर राशि का गबन किया गया था। इस मामले का खुलासा समाजसेवी ललित मिश्रा की शिकायत के बाद हुआ।
हालांकि, हैरानी की बात यह है कि जांच में आरोप सही पाए जाने के बावजूद, अब तक न तो किसी पर कार्रवाई की गई है और न ही कोई दंडात्मक कदम उठाया गया है।
रीवा कलेक्टर की प्रतिक्रिया
पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा है कि वे मामले की पुनः जांच कर कार्यवाही करेंगी।
यह प्रकरण न केवल ग्राम पंचायत की प्रशासनिक निष्क्रियता को उजागर करता है, बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाने की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।
Continue With Google
Comments (0)