Wed, 5 Aug 2026
ताज़ा खबर
सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय | सावंगी में विकास का 'सुजाता पैटर्न'! कंप्यूटर लैब, ओपन जिम के बाद अब महाराष्ट्र से 10 लाख का बजट खींच लाईं सरपंच सुजाता राउत! | घंसौर अस्पताल में युवक की मौत के बाद बवाल, शव रखकर स्टेट हाईवे पर चक्काजाम | दमोह के बेलखेड़ी में दो डंपरों में आमने सामने टक्कर, एक डंपर का चालक घायल, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह | 23 वर्षो बाद पुनः धर्म नगरी फलटन का भाग्य उदय
08:46 PM
Logo

मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच

मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत की गयी जांच

मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच

चाकघाट, इलाहाबाद रोड: मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देश पर एसडीएम त्योंथर पी एस त्रिपाठी के नेतृत्व में एक व्यापक जांच अभियान चलाया गया। संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी अमरीश दुबे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी साबिर अली ने इस अभियान में मुख्य भूमिका निभाई।

जांच की शुरुआत चाकघाट स्थित अन्नपूर्णा ढाबा से की गई, जहां गंदगी में खाद्य पदार्थों का संग्रह और विक्रय हो रहा था। ढाबे से दाल और चावल के नमूने लिए गए।

इसके बाद चंदई स्थित संगम ढाबा की जांच की गई, जहां खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत कोई लाइसेंस नहीं पाया गया। संचालक शिवलखन यादव द्वारा खुले में खाद्य पदार्थों को तैयार करके रखा जा रहा था, और किचन में अत्यधिक गंदगी पाई गई। इनके खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।

जांच के दौरान मिश्रा ढाबा गंगतीरा की भी जांच की गई। यहां से पनीर और खड़े धनिया के नमूने शंका के आधार पर जांच हेतु लिए गए। उल्लेखनीय है कि पूर्व में महाकुंभ के दौरान मिश्रा ढाबा से लिए गए दही के नमूने अवमानक पाए गए थे, जो अभी न्यायालय में विचाराधीन है।

इसी क्रम में चाकघाट बघेड़ी स्थित लल्लू मिष्ठान भंडार से भी शंका के आधार पर पनीर और दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं।

यह अभियान जनता को मिलावटी खाद्य पदार्थों से सुरक्षित रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच
मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच
मिलावट से मुक्ति अभियान: इलाहाबाद रोड के ढाबों पर खाद्य सुरक्षा की जांच
Reactions
Comments (0)
× Full-size image
Ad

Sponsored