मध्यान्ह भोजन में अनियमितताः स्व सहायता समूह के खिलाफ कार्यवाही की मांग
स्व सहायता समूहों द्वारा मध्यान्ह भोजन वितरण में गफलत किए जाने की लगातार मामले सामने आ रहे हैं,रीवा जिले में एमडीएम वितरण हेतु लगे स्व सहायता समूहों द्वारा बच्चों के निवालों पर डांका डाल रही है। ऐसा ही एक मामला जनपद पंचायत त्योथर अन्तर्गत संचालित पीएम श्री हाई स्कूल सोहागी उस समय में सामने आया है जब पंचायत सचिव मनपूरन शुक्ला, विद्यालय के प्राचार्य अमित सिंह व पत्रकार करुणा शंकर चतुर्वेदी द्वारा समूह द्वारा बनाए जा रहे भोजन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखने को मिला कि विद्यालय में मध्यान्ह भोजन वितरण कार्य में लगी लक्ष्मी स्व सहायता समूह सोहागी द्वारा मध्यान्ह भोजन गैस चूल्हे में न बनाकर लकडी के चूल्हे में बनाया गया।इससे प्रतीत होता है कि योजना के संचालन में लापरवाही बरती जा रही है और मनमानी तरीके से भोजन वितरण किया जा रहा है। मिड डे- मील में कभी - कभी बच्चों को पानी की तरह पतली सब्जी व दाल व चावल परोसा जाता है। सिर्फ मंगलवार को आंगनबाड़ी में वितरण हेतु खीर व पूड़ी व गुरुवार को कढ़ी व चावल बनाया जाता है।इसके अलावा मीनू के आधार पर न तो पापड़ दिया जा रहा था न ही अचार ही थाली में शामिल था। समूह द्वारा बच्चों के मध्याह्न भोजन में गड़बड़ी की जा रही है। इस संबंध में समूह की अध्यक्ष ने प्राचार्य अमित सिंह को बताया कि हम लोगों को समूह संचालक द्वारा चार माह से वेतन नही दिलवाया गया है। हमारी इसमें कोई गलती नहीं है संचालक के द्वारा हमें सब्जी भाजी खरीदने हेतु पर्याप्त राशि नहीं दी जाती है।मलिक द्वारा सब्जी बनाने हेतु हमें सिर्फ दो किलो आलू खरीद कर दिया जाता हैं। हमें समूह संचालक द्वारा जो कहा जाता है हम उसी के अनुसार काम करती है। हमारे मलिक तो सिर्फ पैसा खाने वाले हैं।ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत सोहागी में अंतर्गत संचालित पीएम श्री हाई स्कूल मे मध्याह्न भोजन वितरण हेतु नियुक्त लक्ष्मी स्व सहायता समूह के संचालन का जिम्मा दबंग समूह संचालक के हवाले हैं। उन्हीं के आदेश के अनुसार स्व सहायता समूह के द्वारा स्कूल में भोजन वितरण का कार्य किया जाता है। उक्त समूह द्वारा गांव के आंगनबाड़ी केंद्र पर दर्ज छोटे बच्चों को भी पोषण आहार के वितरण में लापरवाही की जाती है।जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज बच्चों व महिलाओं को पोषण आहार से वंचित रहना पड़ता है।स्कूली बच्चों को मध्याह्न भोजन व आंगनबाड़ी केंद्रो में दर्ज बच्चे व महिलाओं को पोषण आहार न मिलने की शिकायत ग्रामीण जनों द्वारा जनपद पंचायत त्योथर और जन शिक्षा केंद्र पर लिखित रूप से की गई है, किंतु शिक्षा विभाग व जनपद पंचायत के अधिकारियों ने समूह संचालकों के खिलाफ आज तक कोई कार्यवाही हीं की।

Continue With Google
Comments (0)