लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना खंडहर, ग्रामीण खुले में शौच जाने को मजबूर  

त्योंथर- रीवा जिले की विकास खंड त्योंथर अंतर्गत ग्राम पंचायत सोहागी में खुले में शौच मुक्त भारत का सपना लेकर जिस उद्देश्य के साथ बनाया गया था, उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महज खानापूर्ति कर दी गई है।सोहागी में सामुदायिक शौचालय शुरुआत होने से पहले ही खंडहर की स्थिति जर्जर होती जा रही है। ग्राम पंचायत सोहागी में सात वर्ष पूर्व 2020 में 3.53 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में धीरे - धीरे खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। जिस उद्देश्य से इस शौचालय का निर्माण कराया गया था, वह आज अधूरा नजर आ रहा है। देखरेख के अभाव में भवन जर्जर हो चुका है।परिसर में चारों ओर जंगल-झाड़ व गंदगी पसरी हुई है।पानी व बिजली के बिना शौचालय की स्थिति बदहाल है। परिणाम स्वरूप शौचालय पूरी तरह अनुपयोगी हो गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इसकी नियमित साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था व रखरखाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। निर्माण कार्य पूरा होने के कुछ समय बाद ही इसकी उचित देखरेख नहीं की गई। परिणाम स्वरूप,भवन जर्जर होकर अनुपयोगी हो गया है। वर्तमान में शौचालय परिसर जंगल-झाड़ और गंदगी से घिरा हुआ है,जिससे इसका उपयोग पूरी तरह से बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय निर्माण पर सरकारी राशि खर्च की गई, लेकिन इसके संचालन और रखरखाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह शौचालय नाम मात्र का रह गया है एक दिन भी यह शौचालय प्रयोग में नहीं आया और धीरे-धीरे टूट कर समाप्त होने की कगार पर पहुंच गया है। शौचालय अनुपयोगी होने के कारण गांव के लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। इससे स्वच्छता अभियान की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।इसके संचालित ना होने से महिलाओं व पुरुषों को खुले में शौच करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।वे चाहते हैं कि कागजों में संचालित स्वच्छता अभियान को धरातल पर उतारा जायें ताकि सभी को स्वच्छ व सुरक्षित शौचालय की सुविधा उपलब्ध हो सके।ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते इसकी मरम्मत और नियमित सफाई की व्यवस्था की जाती, तो यह सुविधा गांव वासियों के लिए उपयोगी साबित होती।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से उक्त शौचालय की नियमित साफ सफाई, मरम्मत व निगरानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए संबंधित विभाग से तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और शौचालय को फिर से चालू कराने की मांग की है।ताकि स्वच्छता और जन स्वास्थ्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ लोगों को मिल सके। ताकि स्वच्छता और जनस्वास्थ्य से जुड़ी इस महत्वपूर्ण सुविधा का लाभ लोगों को मिल सके।