*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हनुमान वाटिका पार्क में हुआ सामूहिक योगाभ्यास*
चाकघाट। 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चाकघाट स्थित हनुमान वाटिका पार्क में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया और उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर एसडीएम, जनपद सीईओ, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी-कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी योग कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कराए गए। वक्ताओं ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है। योग दिवस के अवसर पर सभी लोगों ने नियमित योग करने का संकल्प लिया।
Continue With Google
Comments (0)