उमरिया में भव्य स्वागत के लिए तैयार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे शामिल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी 13 फरवरी को शहडोल में आयोजित जन आक्रोश रैली में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। उमरिया जिले में उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

यह जानकारी कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मो. नईम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत विभिन्न स्थानों जैसे चंदिया, उमरिया, करकेली, पाली, और धुनघुटी में किया जाएगा।

स्वागत में शामिल होंगे प्रमुख कांग्रेसजन

  • पूर्व विधायक श्री अजय सिंह
  • जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री विजय कोल
  • जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण
  • ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष/पदाधिकारीगण
  • मोर्चा संगठन सेवादल
  • युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस के अध्यक्ष और पदाधिकारीगण

आदरणीय जीतू पटवारी 13 फरवरी को लगभग सुबह 11 बजे चंदिया पहुंचेंगे। 12 बजे उमरिया 1 बजे पाली में भव्य स्वागत का रवि मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष पाली द्वारा 

कांग्रेसजन से अपील

कांग्रेस प्रवक्ता मो. नईम ने सभी कांग्रेस जनों से अपील की है कि वे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

यह आयोजन पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा, जिसमें सभी कांग्रेसजन का सम्मिलित होना अनिवार्य है।