उमरिया पुलिस अधीक्षक श्री विजय भागवानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम और SDOP उमरिया के निर्देशन में उमरिया पुलिस ने एक 7 वर्षीय बच्चे की गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित और संवेदनशील कार्यवाही की।
ग्राम महरोई के निवासी मोतीलाल चौधरी ने चौकी अमरपुर में सूचना दी कि वे अपने परिवार के साथ महुआ बीनने पड़वार तिराहा वन विभाग की चौकी के पीछे गए थे। महुआ बीनते समय उनका 7 वर्षीय पुत्र अचानक लापता हो गया।
सूचना मिलते ही चौकी अमरपुर की पुलिस टीम बच्चे की तलाश में सक्रिय हो गई। टीम ने आसपास के ग्रामों अमरपुर, पड़वार, बेल्दी, टिकुरी और महरोई स्टेशन पर खोजबीन की। इस दौरान जानकारी मिली कि एक छोटा बच्चा अकेला महरोई स्टेशन की ओर जाते देखा गया है।
पुलिस टीम तुरन्त महरोई स्टेशन पहुंची और फरियादी द्वारा बताए गए हुलिये के अनुसार बच्चे को सुरक्षित पाया। बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया गया तथा परिजनों को बच्चों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई।
फरियादी मोतीलाल चौधरी ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही के लिए चौकी अमरपुर पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अमरपुर उ.नि. अभिलाष सिंह, प्र.आर. गौरव तिवारी, आर. पवन सगर एवं चालक सुभाष जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Continue With Google
Comments (0)