मेरा युवा भारत केंद्र, उमरिया युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार

      प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 03.06.2026 को विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत कार्यालय के तत्वाधान व खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उमरिया के सहयोग से एक वृहद स्तरीय उमरिया साइक्लोथॉन 2026 का आयोजन किया गया। लगभग 100 से अधिक प्रतिभागियों ने माय भारत की टी शर्ट पहनकर शहर में पांच कि.मी के साइक्लोथॉन में हिस्सा लिया और नगरवासियों को स्वस्थ जीवन शैली, फिटनेस, स्वच्छ परिवहन, आयातित ईंधन की बचत तथा Nation First challenge का संदेश दिया। साइक्लोथॉन को उमरिया जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं खेल प्रभारी श्री सीताराम सत्या ने लीड किया वा उनके साथ मेरा युवा भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री उमा शंकर त्रिवेदी ने भी पूरी पलटन के आगे-आगे साइकिल चलाई ।

कार्यक्रम के समग्र आयोजन का प्रबंधन युवा कल्याण एवं खेल विभाग के जिला खेल अधिकारी श्री कृष्ण कुमार झारिया के मार्गदर्शन में हुआ।

मेरा युवा भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी श्री उमा शंकर त्रिवेदी ने युवा छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया कि इसी तरह के कार्यक्रम लगातार किये जाते रहेंगे एवं सभी युवाओं से केंद्र से जुड़ने तथा इसकी गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील। जिला युवा अधिकारी ने प्रधान मंत्री जी के Nation First challenge की सभी थीम्स की चर्चा करते हुए युवाओं से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने, ईंधन की बचत करने, खाद्य तेल की बचत करने, जैविक खेती को बढ़ावा देने, एवं देशी उत्पादों को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की।

कार्यक्रम के शामिल गणमान्य अतिथियों में श्री सीताराम सत्या, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री कृष्ण कुमार झारिया, जिला खेल अधिकारी, श्री पवन कुमार, खेल शिक्षक केंद्रीय वि‌द्यालय उमरिया, श्री अरुण गुप्ता, एडवोकेट, शिक्षा विभाग से श्री विनीत कुमार एवं विनोद मिश्रा, श्री चरण सिंह बड़करे खेल युवा कल्याण विभाग आदि उपस्थित रहे।