करेली के बरमान चौकी के पास मछली बाजार के सामने पुल पर अनियंत्रित होकर छोटा हाथी ऑटो पलटा तीन लोगों की मौत 

नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। करेली के बरमान क्षेत्र में एक गंभीर सड़क हादसा हुआ जिसमें छोटा हाथी ऑटो पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा बरमान चौकी के पीछे मछली बाजार के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल नौ मजदूर सवार थे, जो नरसिंहपुर से राजमार्ग पर मजदूरी के लिए जा रहे थे।

दुर्घटना तब हुई जब वाहन अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की डिवाइडर से नीचे गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को करेली अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

डॉ. ओम बरोदिया, ड्यूटी डॉक्टर, करेली अस्पताल: "सभी घायलों का उपचार जारी है और हम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।"

यह हादसा एक गंभीर चेतावनी है कि यातायात नियमों का पालन करना और वाहन चलाते समय सावधानी बरतना कितना महत्वपूर्ण है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।