मोहनगढ़। बीते रोज मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय के समीप सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। पुलिस की माने तो मृतक राजेंद्र सिंह बुंदेला पिता सुंदर राजा निवासी बंगरा थाना बानपुर का निवासी है। जो अपने घर से बाइक से मोहनगढ़ की तरफ आ रहा था उसी समय शासकीय महाविद्यालय मोहनगढ़ के  समीप वह एक सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बाइक चालक को किसी अज्ञात बहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी और घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल राजेंद्र सिंह बुंदेला लहू लोहान अवस्था में बीच रोड पर अचेत अवस्था में पड़ा था उसी समय मोहनगढ़ तहसीलदार रमेश चंद्र परमार अपने सरकारी वाहन से नायब तहसीलदार सावंत सिंह एवं नायब तहसीलदार विष्णु सोनी के साथ फील्ड से लौट रहे थे तभी घायल युवक को रोड पर घायल अवस्था में देख तहसीलदार ने अपना वाहन रुकवाया और घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी मोहनगढ़ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक उठाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने घायल युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को दी  इसके बाद मर्ग कायम कर मृत शव का पोस्टमार्टम करवाया इसके बाद मृत शव  परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने  परिजनों की शिकायत पर अज्ञात में मामला दर्ज कर लिया है विवेचना में लिया  पुलिस आगे की जांच कर रही है।