मोहनगढ़ क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में बरसा प्राकृतिक कहर..
मोहनगढ़। बीते दिन हुई बे मौसम बारिश और ओलावृष्टि ने जिले के साथ मोहनगढ़ क्षेत्र के तकरीबन एक दर्जन गांवों में तबाही मचाई है। इस बारिश ने किसानों की चिंताएं बढ़ा दी है, इस वर्ष अत्यधिक बारिश होने की वजह से खरीफ की फसल से अन्नदाता वंचित है और परेशान का दंश झेल रहा था। अन्नदाताओं को रवि की फसल से बड़ी उम्मीद थी लेकिन अचानक हुई तीज वायरस और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में तबाह मचा दी । उक्त आपदा में मोहनगढ़ क्षेत्र के मोहनगढ़,कुंवरपुरा, रानीपुरा,कंचनपुरा,इकबालपुरा, बसनेरा अचर्रा ,वृषभानपुरा, हतेरी,केशवगढ़,दरगाय कला, दरगाय खुर्द आदि ग्राम अधिक प्रभावित हुए है।ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश से किसानों की खड़ी एवं खेतों में कटी फासले प्रभावित हुई है किसानों का मानना है कि उक्त ग्रामों में लगभग 20से 25% फसलों में नुकसान साफ तौर पर देखा जा रहा है गेहूं की फसल गिरने के साथ काली पड़ गई है यहां तक कि बारिश के पानी की वजह से गेहूं की चमक जाना तय है जिससे किसानों को सही दाम न मिलने की आशंका है।
विधायक ने की मुआवजे की मांग
उक्त आपदा को लेकर कांग्रेस पार्टी के क्षेत्रीय विधायक नितेंद्र सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर किसानों के दुख को महसूस किया, और प्रशासन से नुकसान हुई फसलों का सर्वे करा कर मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
पूरे मामले में टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतीय का कहना है कि मैने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दे दिए है जल्द ही किसानों की नुकसान हुई फसलों का सर्वे कराया जाएगा और फसलों के नुकसान के आधार पर किसानों को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,इस दुख की घड़ी में शासन प्रशासन अन्नदाताओं के साथ है।

Continue With Google
Comments (0)