जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 थाना प्रभारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव को पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने और कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक सुरभि शर्मा को भगवा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक कृपाल सिंह मार्को को भगवा थाना से हटाकर एसपी ऑफिस में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र मरकाम को पिपट थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक राहुल तिवारी को सरवई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र यादव को रीवा स्थानांतरण के बाद रिलीव कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल से जिले की पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के साथ बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।