वडोदरा यार्ड में चल रहे रीमॉडलिंग कार्य के कारण वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित किया गया है। रेलवे के अनुसार, 30 मई 2026 तक वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19819 वडोदरा-कोटा एक्सप्रेस अब छायापुरी स्टेशन से शुरू होगी। इस दौरान वडोदरा से छायापुरी के बीच ट्रेन नहीं चलेगी।

 

इसी तरह, 29 मई 2026 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19820 कोटा-वडोदरा एक्सप्रेस छायापुरी स्टेशन पर ही समाप्त होगी। यानी छायापुरी से वडोदरा के बीच ट्रेन सेवा बंद रहेगी।

 

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले ट्रेन का समय और स्टेटस रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट और रेलवन ऐप पर जरूर जांच लें।