पीड़ित महिला को पहुंचाया वन स्टॉप सेंटर (सखी)
गुना (झागर)। आंध्र प्रदेश के जिला नलगोंडा निवासी एक बुजुर्ग महिला, जो केवल तेलुगु भाषा जानती थीं और हिंदी समझ नहीं पा रही थीं, मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में भटकती हुई झागर क्षेत्र में मिलीं। स्थानीय लोगों ने उनकी स्थिति को देखते हुए अपना कर्तव्य सेवा समिति (एनजीओ) से संपर्क किया।
सूचना मिलने पर गुना निवासी मिथुन हरवंश, हरिशंकर पाल, नीतू केवट एवं हरीश चंदेल मौके पर पहुंचे। महिला के पास मौजूद आधार कार्ड से उनकी पहचान जैला नागमणि, पति जैला रामचंदर, निवासी जिला नलगोंडा, आंध्र प्रदेश के रूप में हुई।
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक सुश्री हितिका वासल को दी गई। उन्होंने तत्काल संबंधित चौकी प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा उनकी सुरक्षा एवं देखभाल के लिए उन्हें वन स्टॉप सेंटर (सखी) में भर्ती कराया गया।
वर्तमान में महिला की उचित देखरेख की जा रही है तथा उनके परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है। प्रयास किए जा रहे हैं कि जल्द से जल्द उन्हें सुरक्षित उनके परिवार के पास आंध्र प्रदेश भेजा जा सके।
Continue With Google
Comments (0)