मोहनगढ़। बीते दिन जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों से मेधावी छात्रों के चयन की सुखद खबरें सामने आ रही हैं। मजदूर, किसान और साधारण पृष्ठभूमि के ग्रामीण बच्चों ने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इस प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में स्थान बनाया है। इसी क्रम में जिले की मोहनगढ़ तहसील के छोटे से गांव नीमखेरा के रहने वाले आंसू भारती ने उक्त परीक्षा पास कर 49वीं रैंक हासिल की है। बताया गया कि आशु भारती के पिता विवेक चंद अहिरवार एक सामाजिक कार्यकर्ता है जो क्षेत्र के साथ संपूर्ण जिले में लोगों को जागरूक एवं असहाय लोगों की मदद करने का कार्य करने का काम करते है। परिवार में खुशी का माहौल और बेटे की सफलता की बातें हो रही है। गांवों के बच्चों ने जेएनवी में सफलता हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
परिणाम 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने हाल ही में कक्षा 6 का रिजल्ट घोषित किया है, जिससे चयनित छात्रों के घरों में उत्सव का माहौल है। बेटे आंसू ने अपनी सफलता का शिरेय अपने माता-पिता को दिया है।

Continue With Google
Comments (0)