टीकमगढ़: ग्राम पंचायत मोगना में आज नल जल योजना से निर्मित पानी की टंकी का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस टंकी का निर्माण 2 करोड़ 55 लाख की लागत से किया गया है। ज्ञान ट्यूबवेल्स कंपनी द्वारा निर्मित इस परियोजना को पीएचई के अधिकारियों की देखरेख में पूरा कर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभाते हुए, पृथ्वीपुर विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव ने इस योजना को अपने विधायक कार्यकाल के दौरान मंजूरी दिलाई थी। लंबे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे ग्राम वासियों ने उनके इस योगदान के लिए उनका भव्य स्वागत किया और फलों से तुलादान किया।
डॉ. शिशुपाल यादव ने अपने संबोधन में कहा, "मेरे डेढ़ साल के विधायक कार्यकाल में मैंने जनता से किए वादों को पूरा किया है। मैं हमेशा विधानसभा के विकास के लिए प्रतिबद्ध हूं।" उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में विधानसभा में अनेक पुलों, सड़कों और स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण किया गया है।
भाजपा में शामिल हुए द्वारका सोनी और परिवार
इस अवसर पर द्वारका सोनी ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पूरे परिवार सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। कार्यक्रम में जतारा जनपद उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश रावत, मोंगना सरपंच रंजना-मनोज यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
क्रिकेट टूर्नामेंट समापन में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
जगतनगर ग्राम पंचायत के ग्राम नंदनपुर में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में पूर्व विधायक डॉ. शिशुपाल यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की प्रेरणा देते हुए कहा, "हारने वाली टीम को निराश नहीं होना चाहिए, मेहनत और लगन से एक दिन जीत अवश्य मिलती है।"
इस प्रकार के आयोजनों से न केवल ग्राम पंचायत के विकास में मदद मिलती है, बल्कि स्थानीय समुदाय के बीच आपसी सहयोग और उत्साह भी बढ़ता है।
Continue With Google
Comments (0)