* वन्यप्राणियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए फील्ड डायरेक्टर ने स्थानांतरण आदेश पर लगाई रोक ।

एवं बांधवगढ़, नईगर रिजर्व में बाबुओं की गैर मौजूद‌गी में स्थापना कम्प्यूटर ऑपरेटर ने खूब मलाई कारी है। वन्यप्राणियों की सुसा एवं परिक्षेत्र अधिकारियों के प्रस्ताव दरकिनार कर 3 वर्ष से कम पदाधिती वाले कर्मचारियों, जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों एवं बिना आवेदन प्रस्तुत करने वाले कर्मचारियों तथा फील्ड से जिनकी शिकायतें नहीं हैं ऐसे कर्मचारियों का नाम स्थानोतरण सूची में सम्मलित किया गया है जिन कर्मचारियों ने आवेदन किया था परन्तु ऑपरेटर को पैसे नहीं दिये उनका स्थानांतरण उनके आवेदन के अन्यत्र कर दिया गया है। कुछकर्मचारियों का तो सांठ गोठ कर स्वर्ष के अन्दर ही पुनः उसी परिक्षेत्र में स्थानांतरण कर दिया गया है जाने से प्रस्ताव देकर दूसरे परिक्षेत्र स्थानांतरण कराया गया था। इस संबंध में कर्मचारी संगठन ने उपसंचालक से बात किया तो उनके द्वारा बताया गया कि बाबुओं के अभाव में मैने आपरेटर को कहा था कि 3 वर्ष से अधिक पदाधिती वाले कर्मचारी जिनकी फील्ड से शिकायतें हों उनकी सूची बना लामा। जारी स्थानांतरण आदेश में स्थानांतरण नीति 2026 के बिन्दु क्रमांक 5,13,20,22, 23 एवं 36 के निर्देशों एवं नवागत उपसंचालक के निर्देों को दरकिनार कर उप संचालक के भरोसे का दुरुपयोग करते हुए स्थानांतरण सूची तैयार की गई एवं बदले की भावना से संगठन के पदाधिकारियों का नाम भी सूची में सम्मलित कर दिया क्योंकि कर्मचारियों की लंबित समस्याओं के निराकरण हेतु संघ पत्र व्यवहार करता था जिससे सबसे ज्यादा परेशानी स्थापना के ऑपरेटर की होती थी फ्री में कर्मचारियों के काम करने पड़ते थे। बान्धवगढ़ टाईगर रिजर्व वन्यप्राणियों की सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत संवेदन क्षेत्र है जहां वन्यप्राणी मानव ही रहता है अत्यंत संवेदनशील बना इसलिए आमजन से सामाजस्य स्थापित करके ही

वन एवं वन्यप्राणियों की सुरक्षा की जाती है वन्यप्राणियों की सुरक्षा हेतु फील्ड मैनेजमेंट में परिक्षेत्र अधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जब यह मामला फील्ड डायरेक्टर बां. घ. रि. उमरिया के संज्ञान में आया तो वन्यप्राणियों की सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए ज प्रशासकीय स्थानोतरण आदेश पर रोक लगा दी गई है। उनके द्वारा

एवं के कर्मचारियों पर द्वेष भावना रखने वाले कार्यर्यालीन कर्मचारियों पर कार्यवाही करने की बात कही गई है।