*विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, चलाया विशेष पौधारोपण अभियान*
उमरिया, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत केंद्र उमरिया (मध्य प्रदेश) द्वारा जिला युवा अधिकारी उमाशंकर त्रिवेदी जी के मार्गदर्शन में आज ग्राम धनवाही में विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय स्कूल परिसर में ग्रामवासियों एवं युवाओं ने विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए बताया गया कि स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण मानव जीवन का आधार है। पर्यावरण संरक्षण के बिना स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की कल्पना संभव नहीं है। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का संदेश भी दिया और लोगों से प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया।
जिला युवा अधिकारी ने प्रधानमंत्री जी के National First Challenge की सभी थीम्स की चर्चा करते हुए युवाओं से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने , ईंधन की बचत करने, खाद्य तेल की बचत करने, जैविक खेतों को बढ़ावा देने, एवं देसी उत्पादों को बढ़ावा देने, वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की
इस अभियान में माय भारत उमरिया के वॉलंटियर और धनवाही ग्राम के सरपंच श्री रवि कोल और शासकीय हाई स्कूल के शिक्षक श्री गद्दू सिंह , एवं श्री बीके सिंह उपस्थित रहे
“एक पेड़ मां के नाम, एक कदम प्रकृति के नाम” के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
Comments (0)