*गौ संवर्धन समिति के सक्रिय सदस्य श्री सौरभ नेमा ने अपने पुत्र दक्ष नेमा का जन्मदिन हनौता गौशाला में गौसेवा के साथ मनाया....!!*

गौसेवा के साथ खुशियां और भी बढ़ गईं-सौरभ नेमा 


खुरई//- नवागत गौशाला समिति के सक्रिय सदस्य श्री सौरभ नेमा ने अपने पुत्र का जन्मदिन गौसेवा के साथ मनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया,इस अवसर पर उन्होंने गौशाला परिसर में गौमाताओं को चारा खिलाया तथा सेवा कार्य कर गौसंरक्षण और सनातन मूल्यों के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की....!!

कार्यक्रम में नवागत गौशाला समिति के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह अजमानी समिति के सभी सक्रिय सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे,साथ ही नेमा परिवार के सभी सदस्य भी इस पुनीत अवसर के साक्षी बने,उपस्थित सभी लोगों ने इस अवसर पर गौसेवा को मानव जीवन का महत्वपूर्ण दायित्व बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर करने की आवश्यकता एवं महत्त्वता पर बल दिया....!!

इस अवसर पर गौ संवर्धन समिति के अध्यक्ष श्री अजीत सिंह अजमानी एवं समिति के सक्रिय सदस्य श्री सौरभ नेमा ने कहा कि यह संपूर्ण गौशाला परिसर पूर्व मंत्री एवं विधायक खुरई माननीय श्री भूपेंद्र सिंह जी के अथक प्रयासों और गौवंश के प्रति संवेदनाओं का परिफल है, कि हनौता जैसी सुव्यवस्थित गौशाला हमारे क्षेत्र में स्थापित हो सकी,उनके मार्गदर्शन में खुरई क्षेत्र में गौसंरक्षण एवं सामाजिक सेवा के कार्यों को निरंतर प्रोत्साहन मिला है,ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा,संस्कार और सकारात्मक सोच का विकास होता है...!!

समिति सदस्यों ने श्री सौरभ नेमा की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसरों को गौसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत है....!!