भव्य मां नर्मदा विशाल चुनरी यात्रा 251 फिट की चुनरी मां को होगी समर्पित 

सातवें वर्ष नर्मदा प्रकटउत्सव पर रेहटी से जाएगी नर्मदा तट आवलीघाट

सर्वेश चौहान 

रेहटी! मां नर्मदा जयंती पर रविवार 25 जनवरी को भव्य चुनरी यात्रा निकाली जाएगी जो हनुमान चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्ग से होती हुई  बस स्टैंड से नयागांव चौराहे से नयागांव मांजरकोई मरदानपुर होते हुए आंवली घाट तक जाएगी वही नितेश साहू के द्वारा बताया गया कि मां नर्मदा धाम आवली घाट में पहुंचकर सभी भक्तों के द्वारा पूजा अर्चना कर मां नर्मदा को चुनरी अर्पित की जाएगी एवं महा आरती कर मां नर्मदा की जलधारा में दूध की धारा से दूध अभिषेक किया जाएगा और महाभोग लगाया जाएगा चुनरी यात्रा में सैकड़ो महिला पुरुष भक्तों एवं मां नर्मदा के सभी सभी भक्तगण को विशेष आमंत्रित किया गया है