भव्य चुनरी यात्रा रेहटी से आंवलीघाट पहुंची उमड़ा जन सैलाब
नर्मदा जन्मउत्सव पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, आंवलीघाट पर उमड़े हजारों भक्त।
सर्वेश चौहान
रेहटी- आज नर्मदा जन्म उत्सव के मौके पर रहती नगर के हनुमान चौक से मां नर्मदा की भव्य चुनरी यात्रा 251 फीट की नगर से निकल गई जिसमें सभी धर्म प्रेमी बंद हुए महिला एवं पुरुष बड़ी संख्या में शामिल हुए बस स्टैंड से नए गांव होते हुए यह चुनरी यात्रा आवली घाट पहुंची कहा जाता है कि माँ नर्मदा के पावन दर्शन मात्र से समस्त पापों का क्षय हो जाता है। आज नर्मदा जयंती के पावन अवसर पर समस्त नर्मदा घाट भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आए। तड़के सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु माँ नर्मदा के दर्शन एवं पूजन के लिए घाटों पर पहुंचे। नर्मदा जयंती के अवसर पर श्रद्धालु दूर-दराज़ क्षेत्रों से माँ नर्मदा के दर्शन हेतु प्रसिद्ध नर्वदा तट आंवलीघाट पहुंचे। सुबह से ही सभी घाटों पर पूजा-अर्चना का सिलसिला निरंतर चलता रहा। श्रद्धालु पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव से माँ नर्मदा की आराधना में लीन दिखाई दिए।जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा को विभिन्न घाटों पर भव्य चुनरी अर्पित की। नर्मदा जयंती के उल्लास में भक्तगण भजन-कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए, जिससे समूचा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

Continue With Google
Comments (0)