आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के 49 वें अवतरण दिवस पर गूंजा जयकारा
श्री दिगंबर जैन समाज नेमी नगर एवं श्री सुनील सागर युवा संघ ने अर्पित किए श्रद्धा-सुमन
इंदौर (संवाददाता मुकेश कुमार जैन )प्राकृताचार्य चतुर्थ पट्टाधीश आचार्य भगवंत श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज के 49वें अवतरण दिवस के अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज नेमी नगर (जैन कॉलोनी, इंदौर) एवं इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव 2026 के अंतर्गत श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर समाजजनों एवं श्रद्धालुओं ने पूज्य गुरुदेव के प्रति कोटिशः नमोस्तु निवेदित करते हुए उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
तिगोड़ा की पावन माटी में जन्मे आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ने अपने जीवन से संयम, साधना, सत्य और आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है। उनकी तपस्या, त्याग, करुणा और धर्मनिष्ठा से असंख्य श्रद्धालु प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।
श्रद्धालुओं ने कहा कि पूज्य गुरुदेव धर्मध्वजा को ऊंचा उठाने तथा जन-जन में जिनशासन की ज्योति प्रज्वलित करने वाले महान संत हैं। उनके वचनों में धर्म की शक्ति और दृष्टि में आत्मकल्याण की प्रेरणा दिखाई देती है। उनका जीवन स्वयं एक दिवाकर के समान है, जिससे अनेक जीवन प्रकाशित हो रहे हैं।
अवतरण दिवस के अवसर पर समाजजनों ने मंगलकामना करते हुए कहा कि पूज्य गुरुदेव का जीवन अनगिनत आत्माओं के लिए संयम, साधना और आत्मजागरण का दीप बना रहे तथा उनके पावन सान्निध्य में जिनशासन की प्रभावना निरंतर बढ़ती रहे।
इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज नेमी नगर (जैन कॉलोनी, इंदौर) एवं इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव 2026 की ओर से आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज को 49वें अवतरण दिवस पर शत-शत नमन, वंदन एवं मंगलकामनाएं अर्पित की गईं।
समर्पित : श्री सुनील सागर युवा संघ, भारत
Continue With Google