अहमदाबाद जिले में मिशन न्यू इंडिया–राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान की पूरी टीम गठित, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई
गुजरात प्रदेश अध्यक्ष निखिल भाई एवं प्रदेश महामंत्रियों के संयुक्त सहयोग से हुआ संगठन का विस्तार
अहमदाबाद। (संवाददाता मुकेश कुमार जैन)। मिशन न्यू इंडिया–राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के संगठनात्मक विस्तार के अंतर्गत अहमदाबाद जिले की पूरी टीम का गठन कर लिया गया है। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष निखिल भाई, गुजरात प्रदेश महामंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार जैन के संयुक्त सहयोग से जिले में संगठन को नई दिशा देने की पहल की गई है।
अहमदाबाद जिले में नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मिलकर संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक सेवा गतिविधियों को गति देने तथा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
मिशन न्यू इंडिया–राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान के मुख्य संयोजक आदरणीय रवि चाणक्य के मार्गदर्शन में संगठन देशभर में अपनी सेवा गतिविधियों एवं संगठनात्मक कार्यों को विस्तार देने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
सामूहिक सहयोग और सेवा भावना से मजबूत होगा संगठन
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मुकेश कुमार जैन ने अहमदाबाद जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती सामूहिक सहयोग, समर्पण और सेवा भावना से ही संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति तथा सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि अहमदाबाद जिले की नवगठित टीम संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देगी।
अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
उक्त जानकारी मुकेश कुमार जैन, प्रदेश महामंत्री, राष्ट्रीय सेवा प्रतिष्ठान, मध्यप्रदेश ने दी।
Continue With Google