भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव धूम धाम से मनाया गया,बरगी -बरगी में महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव को भक्ति भाव से मनाया गया, प्रातः काल की बेला में जिन शोभा यात्रा निकाली गयी, अहिंसा परमो धर्मा, जियो और जीने दो के उदघोष से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद श्री जी का दिगंबर जैन मंदिर बरगी में अभिषेक एवं शांति धारा सम्पन्न हुई। बरगी में अतिप्राचीन भगवान महावीर की प्रतिमा जी का भी महा मस्तकाभिषेक किया गया सकल दिगम्बर जैन समाज, नवयुवक मंडल, महिला मंडल के तत्वावधान में दोपहर में महावीर विधान का सामूहिक आयोजन किया गया। सांय कालीन भक्तामर स्त्रोत का पाठ कर अड़तालिस दीपक प्रज्जवलित किये गए एवं आरती की गयी।

Continue With Google
Comments (0)