विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने क्षेत्र वासियों को दी होली की बधाई शुभकामनाएं
मुलताई।विधानसभा मुलताई क्षेत्र क़े लोकप्रिय विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा रंगो और खुशी का पर्व होली की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई भाजपा मीडिया प्रभारी राम चरण मालवीय ने बताया कि क्षेत्र क़े विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा खुशी एवं रंगों का पर्व होली की शुभकामनाएं सभी क्षेत्रवासियों को दी गई।
विधायक श्री देशमुख ने शुभकामनाएं बधाई देते हुए कहा कि धार्मिक दृष्टि से होली बुराई पर अच्छाई एवं अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है, होलिका दहन की कथा हमें संदेश देती है कि सत्य एवं भक्ति की शक्ति अंत में विजय होती है रंगों से खेलने की परंपरा बहुत पुरानी है अलग-अलग रंगों का अपना विशेष महत्व होता है जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करते हैं l

Continue With Google
Comments (0)