पुरखुलुस माहौल में अदा हुई ईद-उलफितर की विशेष नमाज़, मांगी गई मुल्क में अमन और शांति की दुआएं 

मुलताई। नगर में आज ईद के मुबारक मौके पर मुस्लिम समुदाय ने पुरखुलुस माहौल में ईद -उलफितर की नमाज़ अदा की एवं एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक बाद दी,सुबह 9:00 बजे ईदगाह पर मौलवी वसीम ने ईद की नमाज़ अदा कराई तो वही नगर की प्रसिद्ध जामा मस्जिद में मुफ़्ती सैय्यद एतेशाम अली और मरकज मस्जिद में हाफ़िज़ फ़िरोज़ ने ईद-उल फितर की नमाज़ अदा कराई।

जहां सभी ने मिलकर हमारे प्यारे वतन हिंदुस्तान में अमन शांति भाई चारा कायम रहने की दुआएं मांगी।

जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने कब्रिस्तान पहुंचकर अपने मरहूमों के लिए दुआएं मगफिरत की।

वही अल फैज़ वेलफेयर सोसायटी द्वारा सरबत वितरण का आयोजन कर सभी को सरबत बांटा जहाँ पूर्व केबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे एवं ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी के सदस्यों ने पहुंचकर मुस्लिम समुदाय से मिलकर ईद की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

ईद के अवसर पर स्थानीय प्रशासन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ, तहसीलदार डॉ संजय बरैया सहित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस के सिंह ने ईदगाह पर मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने जामा मस्जिद पहुंचकर बधाई दी तो वही नगर पालिका प्रशासन ने भी ईद के मौके पर जरुरी व्यवस्था बना कर सहयोग दिया।

नगर में ईद के मौके पर रौनक देखते ही बन रही थी,सभी ने एक दूसरे से गले लग कर ईद की मुबारकक बाद पेश की।