अन्न प्रसादी के साथ ‘विद्या प्रसादी’, तात्या टोपे विश्वविद्यालय की अनूठी पहल
गुना। क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय, गुना में गणेश उत्सव के अवसर पर इस वर्ष अन्न प्रसादी के साथ ‘विद्या प्रसादी’ की अनूठी पहल की गई है। गणेश उत्सव समिति द्वारा 56 भोग की परंपरा को शिक्षा से जोड़ते हुए जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नोटबुक एकत्रित करने का अभियान शुरू किया गया।
‘56 भोग’ के प्रतीक स्वरूप 5 रूल्ड और 6 अनरूल्ड नोटबुक एकत्रित की जाएंगी। प्राप्त नोटबुक विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए पांच गांवों के विद्यालयों में जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित की जाएंगी।
अभियान की शुरुआत 22 सितंबर को गणपति पंडाल, साइंस विंग में की गई। यह पहल केवल गणेश उत्सव तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे वर्ष जारी रहेगी। प्रत्येक माह की 11 तारीख को इसी 5+6 संयोजन में नोटबुक एकत्रित कर जरूरतमंद विद्यार्थियों तक पहुंचाई जाएंगी।इस पहल के माध्यम से “अन्न प्रसादी के साथ विद्या प्रसादी” का संदेश देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए विश्वविद्यालय परिवार एवं आमजन से सहभागिता की अपील की गई है।यह कार्य क्रांतिवीर तात्या टोपे विश्वविद्यालय की गणेश उत्सव समिति द्वारा किया जा रहा है।
Continue With Google