कट्ठीवाड़ा। अतुलित बल, भक्ति और बुद्धि के देवता प्रभु श्री हनुमान जी की जयंती पर विशाल वाहन रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व, केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर महाआरती और भंडारा प्रसादी का वितरण भी किया गया।
दोपहर को जनपद पंचायत प्रांगण से हिंद रक्षक समिति के तत्वावधान में केसरिया झंडों के साथ विशाल वाहन रैली आयोजित की गई। रैली मुख्य बाजार होते हुए कवछा मेन मार्केट और वहां से क्षेत्र के सुप्रसिद्ध मेघ मांडवा हनुमान मंदिर पर पहुंची। रैली में भाजपा के वरिष्ठ नेता किशोर शाह, विशाल रावत, भदू पचाया, मोंटी डावर, सुनील कनेश, जयराज जादव, पप्पू बारिया, आशीष गुप्ता, प्रखर पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और युवा, बच्चे उपस्थित थे। महा आरती और भंडारा प्रसादी में क्षेत्र और आसपास के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।
केसरिया रंग में रंगा कस्बा
प्रभु हनुमान जी की जयंती की तैयारी, दो दिन पूर्व से ही हिन्द रक्षक समिति के युवाओं ने शुरू कर दी थी, पूरे अंचल को भगवा झंडों से सजा दिया गया था। जगह जगह केसरिया बंदनवार लगा दिए गए, जिससे पूरा अंचल भगवामय हो गया था।

Continue With Google
Comments (0)