गंज बासौदा। नवरात्रि के पावन अवसर पर लकी फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा आयोजित तीन
 दिवसीय गरबा-डांडिया महोत्सव-2026 के दूसरे दिन भी पुराने मेला ग्राउंड स्थित मानस भवन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक साज-सज्जा और डीजे की धुन पर गरबा-डांडिया करते प्रतिभागियों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। लकी फ्रेंड्स ग्रुप इस वर्ष अपने आयोजन का 23वां वर्ष मना रहा है।
नगर के पत्रकारों ने की सहभागिता
महोत्सव के दूसरे दिन नगर के पत्रकारों ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की रौनक बढ़ाई। इस अवसर पर पत्रकार प्रदीप , यशपाल , ओम प्रकाश , दिनेश कंचन, लोकेश सक्सेना, अमित शुक्ला, योगेश  सौरभ  भूपेंद्र  और सोनू  उपस्थित रहे। पत्रकारों की उपस्थिति ने आयोजन को सामाजिक सहभागिता का स्वरूप प्रदान किया।
पारंपरिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र
गरबा-डांडिया महोत्सव में बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। गरबा गीतों की मधुर धुन और डीजे की थाप पर प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। यह आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्यों और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। तीन दिवसीय महोत्सव को लेकर बच्चों, अभिभावकों और आयोजकों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रुप के पदाधिकारियों ने संभाली जिम्मेदारी
आयोजन को सफल बनाने में लकी फ्रेंड्स ग्रुप के संस्थापक राघवेंद्र ओदीच्य, मुकेश सेन पत्रकार, पीयूष सोनी, अध्यक्ष स्वप्निल जैन (चंकी), सचिव समर्थ अग्रवाल,कार्यक्रम प्रभारी सौरभ जैन,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिकांत वर्मा ,सह सचिव सुशांत सेन, सह मंत्री आशीष मिश्रा, मंत्री अमित अरोरा, मंत्री हर्ष सेन, सह कार्यक्रम प्रभारी भोला राजपूत, प्रवक्ता अंकुश ताम्रकार, उपाध्यक्ष आयुष सोनी (कान्हा), उपाध्यक्ष प्रथमेश ओदीचय सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।