आलोट। नगर में भगवान महावीर जयंती जैन समाज द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। मंगलवार सुबह 9:00 बजे वासुपूज्य मंदिर से दर्पण मुनि आदि ठाणा 3 एवं साध्वी श्री हमप्रभा श्रीजी की मंगल प्रेरणा में सकल जैन संघ की उपस्थिति में भव्य चल समारोह निकाला गया।
चल समारोह में श्रद्धालु “महावीर स्वामी के जयकारों” के साथ बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिससे पूरे शहर में धर्ममय वातावरण निर्मित हो गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
चल समारोह जैन भवन पहुंचकर संपन्न हुआ, जहां महावीर जन्मोत्सव समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वीर कल्याणक पूजा महिला मंडल की सदस्यों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। पूजा के लाभार्थी प्रकाशचंद एवं प्रदीप कुमार पारीख परिवार रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, महिला मंडल एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और उल्लास का वातावरण बना रहा।

Continue With Google
Comments (0)