मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता सीजन 2 का हुआ भव्य आयोजन बाँटे पुरस्कार
माँ ताप्ती और मूलतापी नगर का प्रस्तुत किया सुन्दर चित्रण
मुलताई नगर और माँ ताप्ती के धार्मिक-पर्यटन महत्व को सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन “मूलतापी रील मेकिंग प्रतियोगिता सीजन 2” का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। जिसमे शानदार रील बनाकर टिम एसपी के सागर पवार और रोहित पवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरा स्थान वी आर फैमिली ग्रुप को प्राप्त हुआ। इसके बाद क्रमशः राहुल महोबे तृतीय, गुलशन इवने चौथा और टिम मुलताई के दीवाने को पांचवां स्थान मिला। प्रतियोगिता में 37 लोगो ने भाग लिया जिसमे 8 ग्रुप भी शामिल रहे। कुल 21 वीडियो रील बनाई गई जिनका प्रदर्शन सवारियां लान में आयोजित समापन कार्यक्रम में किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से कपूर आयरन इंडस्ट्री के संचालक मोईन मुन्ना कपूर, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, पार्षद निर्मला उबनारे, जस्सू पाठेकर, संदीप कामड़ी, सतीश डोंगरदिए आदि का सहयोग रहा। निर्णायकों के रूप में महेश खत्री, संदीप भार्गव, सौरभ जोशी, अफ़सर ख़ान ने सहयोग प्रदान किया।
1 मार्च से 29 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में नगर, ग्रामीण सहित दूसरे जिलो से आए युवा क्रिएटर्स ने “मुलताई का एक दिन, सुबह से शाम तक एक झलक विषय पर मुलताई नगर तथा माँ ताप्ती की महिमा को दर्शाती आकर्षक रील्स बनाईं।
आयोजनकर्ता इंफ़्युलेंशर ग्रुप और हमदर्द ग्रुप द्वारा बताया गया कि प्रतियोगिता आगे भी जारी रहेगी और जल्द ही माँ ताप्ती की सम्पूर्ण परिक्रमा सहित माँ ताप्ती और नगर से जुड़े हुए अन्य विषयों पर रील बनवाई जाएगी।

Continue With Google
Comments (0)