Uveshreporter
रायसेन जिले के सिलवानी से समाजिक गतिविधियों से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है, मंसूरी समाज द्वारा जिला स्तरीय इस्लाह-ए-मुआशरा कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है, यह कॉन्फ्रेंस इकतीस जनवरी शनिवार को सुबह ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होगी, कार्यक्रम का आयोजन भोपाल रोड, पुलिया के पास, सिलवानी में किया जाएगा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनीस मंसूरी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया मंसूरी समाज व पसमांदा मुस्लिम समाज व एहसान मंसूरी पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शामिल होंगे, कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता हाजी अज़ीज़ मंसूरी प्रदेश अध्यक्ष करेंगे, कार्यक्रम में तालीम, अखलाक और इत्तेहाद के माध्यम से सामाजिक सुधार पर चर्चा की जाएगी, कॉन्फ्रेंस में प्रमुख विषय होंगे— पसमांदा मुस्लिम समाज के अधिकार, महिलाओं और युवाओं की मार्गदर्शना, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता, एकता के जरिए तरक्की की राह, कार्यक्रम में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और समाज के वरिष्ठजन मौजूद रहेंगे, कार्यक्रम के मुन्तजिर फारुक मंसूरी जिला अध्यक्ष व आयोजक फहीम मंसूरी ब्लॉक अध्यक्ष ने मंसूरी समाज और मुस्लिम पिछड़ा बिरादरियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर, इस सामाजिक मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।
Continue With Google
Comments (0)