रघुवंशी समाज सेवा समिति, नगर इकाई मुलताई का गठन

मुलताई।रघुवंशी समाज सेवा समिति, जिला बैतूल के निर्देशानुसार रघुवंशी समाज सेवा समिति, नगर इकाई मुलताई के गठन हेतु नगर प्रमुख श्री नारायण सिंह रघुवंशी की गरिमामयी उपस्थिति में श्री देवेंद्र सिंह रघुवंशी के निवास पर एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता आदरणीय श्री निर्भय सिंह रघुवंशी द्वारा की गई।

सभा में उपस्थित समस्त सामाजिक बंधुओं की सर्वसम्मति से निर्विरोध रघुवंशी समाज सेवा समिति, नगर इकाई मुलताई का गठन किया गया। नवगठित पदाधिकारियों की सूची निम्नानुसार है—

अध्यक्ष – श्री संजय सिंह रघुवंशी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री राजेंद्र सिंह तुरिया

कनिष्ठ उपाध्यक्ष – श्री सुरेश सिंह रघुवंशी

सचिव – श्री सतीश रघुवंशी

कोषाध्यक्ष – श्री गुड्डू सिंह रघुवंशी

संगठन मंत्री – श्री मोरध्वज सिंह रघुवंशी

सहसचिव – श्री शेरू सिंह रघुवंशी

मीडिया प्रभारी – श्री लोकेश रघुवंशी

सदस्य – श्री अर्जुन सिंह रघुवंशी, श्री नकुल सिंह रघुवंशी, श्री वरुण सिंह रघुवंशी


उपरोक्त सभी पदाधिकारियों के मनोनयन पर नगर सहित समस्त रघुवंशी समाजजनों द्वारा हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज को संगठित, सशक्त एवं प्रगतिशील बनाने का संकल्प लिया।

सभा में यह निर्णय भी लिया गया कि आगामी समय में समाज के युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन शिविर, प्रतिभा सम्मान समारोह, सामूहिक सामाजिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही समाज की नई पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने के उद्देश्य से नियमित बैठकें एवं विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

समिति का उद्देश्य समाज में एकता, समरसता, शिक्षा प्रोत्साहन, सामाजिक सहयोग तथा सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के माध्यम से रघुवंशी समाज को नई दिशा प्रदान करना है।

अंत में सभी सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया गया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता कर समाज की उन्नति में सक्रिय भूमिका निभाएँ।