मुलताई। रामनवमी पर्व नगर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया,इस अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति द्वारा बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां सजाई गईं और जमकर आतिशबाजी भी की गई, जिससे पूरे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली, जिसे देखने के लिए जगह-जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था, वहीं थाना प्रभारी स्वयं शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
रामनवमी के अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर भंडारा एवं प्रसादी वितरण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पूरा नगर भगवान श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए।
रामनवमी पर्व धूमधाम से निकाली गई भव्य शोभायात्रा।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम

Continue With Google
Comments (0)