पेटलावद : शहर के शीतला माता चौक स्थित श्री रामदरबार बड़ा रामजी मंदिर में 19 से 26 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन भागवताचार्य पौराणिक पं. नरेश नारायण शुक्ल के मुखारविंद से होगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
महंत निलेश पुरुषोत्तम सामवेदी, महंत भूपेश पुरुषोत्तम सामवेदी एवं वागेश सामवेदी ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री संवत 2083 के भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि, शनिवार 19 सितंबर को दोपहर 2 बजे श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ होगा। श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का आग्रह किया गया है।
*विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे:*
कथा सप्ताह के दौरान 20 सितंबर रविवार को प्रातः 10 बजे श्रीमंगला शृंगार आरती तथा शाम 5 बजे श्रीसंध्या आरती होगी। 22 सितंबर मंगलवार को शाम 4 बजे श्री एकादशी व्रत कथा और शाम 5 बजे श्रीजी का देव झूलनी महोत्सव व महाआरती का आयोजन होगा। 23 सितंबर बुधवार को दोपहर 12:30 बजे श्री वामन जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 25 सितंबर शुक्रवार को शाम 4 बजे श्री भगवान अनंत की पूजन व कथा होगी।
*26 सितंबर को होगी पूर्णाहुति:*
26 सितंबर शनिवार को श्रीमद्भागवत पुराण का चल समारोह, महाआरती एवं प्रसादी वितरण के साथ कथा सप्ताह का समापन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कथा का आयोजन शीतला माता चौक स्थित श्री रामदरबार बड़ा रामजी मंदिर, पेटलावद में होगा। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में श्रीमद् भागवत कथा में पधारकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।
ज्योतिष और आध्यात्मिक
श्री रामदरबार बड़ा रामजी मंदिर में 19 सितंबर से होगी श्रीमद्भागवत कथा...
भागवताचार्य पं. नरेश नारायण शुक्ल के मुखारविंद से बहेगी ज्ञान-भक्ति की गंगा, 26 सितंबर को पूर्णाहुति
September 17, 2026 03:29 PM
1 min read
1 views
1/1
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google