गढाकोटा। सागर जिले के गढाकोटा स्थित प्राचीन सिद्ध क्षेत्र जगदीश शाला मंदिर पटेरिया जी में महात्रिपुरसुंदरि माँ राजराजेश्वरी की नित्यनिवास दिव्य देवीलोक - मणिद्वीप एवं नवग्रह पीठ स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिवस पर श्री गणेश संस्कृत विद्यालय के 100 बटुक ब्राह्मण बच्चों का वैदिक पद्धति से पंचगव्य स्नान , उपनयन, दीक्षा, देवदर्शन तथा भिक्षा ग्रहण संस्कार संपन्न हुआ ।
आयोजक विधायक पं गोपाल भार्गव ने बताया कि गायत्री, मंत्र-साधना और वेदपाठ के सान्निध्य में चलने वाला यह पवित्र संस्कार हमारे प्राचीन वैदिक परम्परा की जीवंतता का प्रमाण है जिसमें प्रसिद्ध अजब धाम फतेहपुर से पधारे संत श्री जै जै सरकार (छोटे सरकार) ने बटुक छात्रों को गुरु मंत्र की दीक्षा दी । इस विश्वास और आशीर्वाद से बच्चों का जीवन धर्म, विद्या और संस्कारों से परिपुष्ट हो ऐसी कामना है। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर जगदीश मंदिर शाला के महंत श्री हरिदास जी, कर्मकाण्ड मर्मज्ञ पं चन्द्रप्रकाश तिवारी बरारू वाले,मनोज तिवारी डब्बू भैया सहित विद्वान पंडित एवं श्रृद्धालु मौजूद थे
Continue With Google
Comments (0)