ग्वालियर-चंबल के युवा विकास अनिल सराफ की पहल से राष्ट्रपति भवन में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित
दिल्ली | मध्य प्रदेश | ग्वालियर-चंबल | भारत
दिनांक: 18-23-27 फरवरी 2026
ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के युवा चिंतक और सामाजिक कार्यकर्ता विकास अनिल सराफ की पहल से राष्ट्रपति भवन में एडविन लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर भारत के प्रथम एवं एकमात्र भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह निर्णय राष्ट्र के गौरव और ऐतिहासिक चेतना को पुनः जाग्रत करने वाला है।
राष्ट्रीय अभिलेखागार नई दिल्ली में रिसर्च स्कॉलर विकास अनिल सराफ ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया।
विकास अनिल सराफ ने बताया कि 18 फरवरी 2026 को उन्होंने राष्ट्रपति भवन के संदर्भ में एक सुझाव-पत्र प्रस्तुत किया था, जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी साझा किया गया। उन्होंने कहा, "यह प्रयास भारत माता के चरणों में अर्पित था और इसे देखकर मैं अत्यंत हर्षित हूं कि हमारे गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाने में यह एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।"
यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने को आगे बढ़ाती है, जिसमें भारत को उसकी सांस्कृतिक जड़ों और राष्ट्रीय स्वाभिमान से पुनः जोड़ने का आह्वान किया गया है।
विकास अनिल सराफ द्वारा किया गया यह योगदान न केवल ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत बनेगा, जो राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सभी भारतवासियों को प्रेरित करेगा।
Bharatiya Janata Party BJP
BJP Madhya Pradesh
Team Gwalior Chambal
Forum For Viksit Bharat
Office Of Vikash Anil Saraf

Continue With Google
Comments (0)