खंडवा: कोरगला रोड स्थित गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
खंडवा के पदमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरगला रोड स्थित अरिहंत पाइप फैक्ट्री के पास बने गोदाम में सोमवार दोपहर करीब 3:00 बजे भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल वाहनों को मौके पर बुलाया गया, जो लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में लगे हुए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Continue With Google
Comments (0)