नफीस खान सीहोर। सीहोर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को भैरूंदा में सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से भैरूंदा विकासखंड के 76 गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इसके जरिए 30 हजार 91 हेक्टेयर क्षेत्र में खेतों तक पानी पहुंचाया जाएगा। दोनों चरणों की परियोजनाओं का निर्माण 536.23 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल नहीं हुए। वे ऑनलाइन जुड़े।
सीप-अंबर सिंचाई परियोजना को दो चरणों में पूरा किया गया है। फेज-1 में 47 गांवों की 15 हजार 284 हेक्टेयर जमीन और फेज-2 में 29 गांवों की 14 हजार 807 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई सुविधा मिलेगी। दोनों चरणों में नर्मदा नदी से पानी उठाकर पंप हाउस और पाइपलाइन के जरिए खेतों तक पहुंचाया जाएगा।
भूमिगत पाइपलाइन से खेतों तक पहुंचेगा पानी
परियोजना में खुली नहरों के बजाय भूमिगत दबावयुक्त पाइपलाइन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। फेज-1 में 16.57 किलोमीटर और फेज-2 में 24.09 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। इस तकनीक से पानी के रिसाव और वाष्पीकरण के कारण होने वाली बर्बादी कम होगी। किसान तय तकनीकी व्यवस्था के अनुसार स्प्रिंकलर और ड्रिप सिस्टम से फसलों की सिंचाई कर सकेंगे।
36 महीने में पूरा हुआ दोनों चरणों का काम
फेज-1 के लिए 346.12 करोड़ रुपए और फेज-2 के लिए 190.11 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। पहले चरण का निर्माण रीवा की मेसर्स विजय कुमार मिश्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और दूसरे चरण का निर्माण एलसीसी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने किया है। दोनों परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 36 महीने की समय-सीमा तय की गई थी। निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। अनुबंध के अनुसार निर्माण एजेंसियां अगले पांच साल तक परियोजनाओं का संचालन और रखरखाव भी करेंगी।
41.44 करोड़ के विकास कार्यों का भी लोकार्पण-भूमिपूजन
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भैरूंदा विकासखंड के 41.44 करोड़ रुपए की लागत वाले विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया।
मध्यप्रदेश
भैरूंदा में 536 करोड़ की सीप-अंबर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण, 76 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा में सीप-अंबर सिंचाई परियोजना के फेज-1 और फेज-2 का लोकार्पण किया। इससे 76 गांवों को नर्मदा का पानी मिलेगा।
November 27, 2026 02:31 PM
1 min read
49 views
1/2
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google