मुंगावली| पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में किए गए उल्लेखनीय प्रयास हेतु एसडीओपी मुंगावली ओमप्रकाश मिश्रा को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया।
दिनांक 01.11.2026 से चलने वाले "नशामुक्त अशोकनगर" अभियान एवं स्वजन सहयोग जन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत अनुभाग मुंगावली के थानों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्यवाही कराई गई है।
प्रशंसा पत्र में पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने उल्लेख किया है कि आपके द्वारा कराई गई इस कार्यवाही की मैं प्रशंसा करता हूँ। आशा करता हूँ कि भविष्य में भी आप इसी तरह से कार्यवाही संपादित कराते रहेंगे। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।
उल्लेखनीय है कि एसडीओपी मुंगावली ओमप्रकाश मिश्रा के नेतृत्व में मुंगावली अनुभाग के थानों द्वारा अवैध शराब निर्माण, विक्रय एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर उन्हें नशा छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की समझाइश भी दी जा रही है।
एसडीओपी मुंगावली को प्रशंसा पत्र मिलने पर अनुभाग के थाना प्रभारियों एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
Continue With Google