अशोकनगर | नगरपालिका क्षेत्र अशोकनगर में 27 नवम्बर 2026 को सायं 6:30 बजे विमान वाले चबूतरा (लव-कुश मंदिर के पास) हवाई हमले के दौरान स्वयं को सुरक्षित करने एवं ब्लैक आउट के संबंध में जन जागरूकता फैलाने के लिये मॉकड्रिल का अभ्यास कराया जा रहा है।
प्रशासन ने बताया कि मॉकड्रिल के दौरान आमजन को हवाई हमले के समय स्वयं को सुरक्षित करने की विधि का अभ्यास कराया जाएगा। ब्लैक आउट का अर्थ है घर की रोशनी पूर्णत: बंद कर देना एवं खिड़कियों पर पर्दे डालकर रखना, ताकि बाहर से कोई रोशनी दिखाई न दे।
आप समस्त जन सामान्य मॉकड्रिल 27 नवम्बर 2026 को सायं 6:30 बजे रेड अलर्ट का सायरन (प्रथम) बजने पर लाइटें बंद कर घर पर सुरक्षित स्थान पर अपने आपको सुरक्षित करने का अभ्यास करें। द्वितीय सायरन बजने पर सामान्य स्थिति में बहाल कर लें।
इस मॉकड्रिल में शनि मंदिर क्षेत्र, सोनी कॉलोनी, यादव कॉलोनी, पछाड़ी खेड़ा रोड, बस स्टेण्ड क्षेत्र, नाहर कॉलोनी एवं शंकर कॉलोनी के क्षेत्र को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों के निवासियों से अपील की गई है कि वे मॉकड्रिल में सक्रिय रूप से भाग लें और बताए गए निर्देशों का पालन करें।
यह मॉकड्रिल अभ्यास को किसी भी प्रकार की अफवाह में न लें एवं इस मॉकड्रिल को अपने आपको सुरक्षित करने का अभ्यास मात्र एवं जन सामान्य में इस विधि का प्रचार प्रसार करना है।
सायरन की पहचान इस प्रकार रहेगी -
प्रथम सायरन: तेज-धीमी ध्वनि वाला सायरन
द्वितीय सायरन: एक समान आवाज की ध्वनि
प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सायरन बजने पर घबराएं नहीं, शांत रहें और मॉकड्रिल के नियमों का पालन कर स्वयं को सुरक्षित करने का अभ्यास करें।
Continue With Google