लोकेशन धार मध्यप्रदेश
धार के मोगरा में पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
धार जिले की कुक्षी ग्राम पंचायत मोगरा में लगातार तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में भय का माहौल था। ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनू चौहान द्वारा बाग में आयोजित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान शिविर में कलेक्टर एवं कमिश्नर के समक्ष मुद्दा उठाया गया तथा वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगवाने की मांग की गई थी।
वन विभाग के सहयोग से दो दिन पूर्व मोगरा के बड़े तालाब के पास पिंजरा लगाया गया, जिसमें बीती रात एक तेंदुआ पकड़ा गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम उसे सुरक्षित स्थान पर ले गई। वहीं नए तालाब के आसपास दो बड़े तेंदुए एवं तीन शावकों सहित पाँच तेंदुओं की मौजूदगी की सूचना भी वन विभाग को दी गई है।
वन विभाग ने मोगरा, भीमपुरा, खेड़ली एवं बामनबयड़ी सहित आसपास के ग्रामीणों से सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर नहीं निकलने तथा तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा और वन्यजीवों का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है
ब्यूरो रिपोट धार घनश्याम पाटीदार
7773896789
मध्यप्रदेश
ग्रामीणों में खोप हुवा खत्म
पिंजरे ने तेंदुवा हुवा कैद
November 26, 2026 07:37 PM
1 min read
16 views
1/4
Reactions
Comments 0
Please log in to join the conversation and post a comment.
Continue With Google